Tuesday , January 20 2026

पंकज अध्यक्ष, अशोक कुमार दोबारा महामंत्री चुने गये

पंकज शर्मा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश वेटेनरी फार्मासिस्ट संघ के द्विवार्षिक चुनाव में अशोक कुमार को दोबारा महामंत्री चुना गया है। 10 व 11 जुलाई को आयोजित अधिवेशन के दौरान चुनाव अधिकारी उप निदेशक डॉ सुभाष चन्द की देखरेख में सम्पन्न हुए चुनाव में पंकज शर्मा को अध्यक्ष चुना गया है।
इसके अतिरिक्त अन्य पदाधिकारियों में शारिक हसन खान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, बिपिन कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, सत्य प्रकाश शर्मा को कोषाध्यक्ष, सुनीता राहुल को संयुक्त मंत्री एवं विक्रमा प्रसाद यादव को संगठन मंत्री घोषित किया गया है।
चुनाव पश्चात हुई कार्यकारिणी की पहली बैठक में निर्णय लिया गया कि शासन स्तर पर लम्बित मांगों के निस्तारण के लिए रणनीति तैयार कर कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.