Tuesday , April 14 2026

सुरक्षित और सफल सर्जरी के लिए ऑपरेटिंग रूम पर्सनल प्रशिक्षण

-एसजीपीजीआई के अस्थि रोग विभाग ने आयोजित किया कार्यक्रम

सेहत टाइम्स

लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के अपेक्स ट्रॉमा सेंटर Apex Trauma Center के अस्थि रोग विभाग द्वारा 31 जनवरी को ऑपरेटिंग रूम पर्सनल (ORP) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विभागाध्यक्ष डॉ पुलक शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न इस कार्यक्रम में डॉ पुलक शर्मा ने सुरक्षित एवं सफल सर्जरी के लिए प्रशिक्षित ऑपरेटिंग रूम स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ऑपरेशन थिएटर की कार्यकुशलता, संक्रमण नियंत्रण, सर्जिकल सेफ्टी तथा टीम समन्वय को सुदृढ़ करना था। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्टेरिलाइजेशन, उपकरणों के सही उपयोग, रोगी की पोजिशनिंग, ओटी प्रोटोकॉल तथा आपातकालीन प्रबंधन पर व्यावहारिक एवं इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए गए। इस कार्यक्रम में ओटी स्टाफ, रेज़िडेंट्स एवं फैकल्टी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।