Monday , November 9 2026

कुकरैल जंगल में तेंदुआ दिखायी देने की खबर

-वन विभाग ने किया अलर्ट, जंगल की ओर न जाने की अपील

सेहत टाइम्स

लखनऊ। कुकरैल पिकनिक स्पॉट वन क्षेत्र में तेंदुआ दिखायी देने की सूचना आ रही है। वन विभाग की ओर से अभी इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गयी है। मीडिया रिपोटर्स में डिप्टी रेंजर कुकरैल लखनऊ अरिजीत जोशी के हवाले से बताया गया है कि उनके पास जो खबर आ रही है उसके अनुसार रात्रि गश्त के दौरान पीआरवी पुलिस ने रात्रि लगभग 3 बजे (27-28 अक्टूबर) तेंदुआ देखा है, जिसके बाद उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी है।

खबरों में कहा गया है कि न्यू नर्सरी के पास तेंदुआ देखे जाने पर इलाके में दहशत व्याप्त है। वन विभाग द्वारा अलर्ट जारी करते हुए मॉनीटरिंग टीम को तैनात कर दिया गया है, एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने लोगों को जंगल की ओर जाने से मना करते हुए सतर्क रहने की अपील की है।