Friday , June 26 2026

नगर निगम ने केजीएमयू से पकड़े 23 आवारा कुत्ते, दिये प्रशासन को सुझाव

-16 से 20 मार्च तक चला पांच दिन का विशेष अभियान

सेहत टाइम्स

लखनऊ। नगर निगम की टीम ने पांच दिन का विशेष अभियान चलाकर किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में घूम रहे 23 आवारा कुत्तों को पकड़ा है। साथ ही केजीएमयू प्रशासन से आवारा कुत्तों को परिसर में घुसने से रोकने के इंतजाम करने के सुझाव दिए हैं।

ज्ञात हो केजीएमयू में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए केजीएमयू प्रशासन ने नगर आयुक्त से अपेक्षा की थी। इसके बाद 16 मार्च से 20 मार्च तक अभियान चलाया गया जिसमें 16 मार्च को 8, 17 मार्च को 5, 18 मार्च को 6 , 19 को एक भी नहीं तथा 20 मार्च को 4 कुल 23 कुत्तों को पकड़ा गया। इसके साथ ही नगर आयुक्त द्वारा केजीएमयू के रजिस्ट्रार को पत्र लिखकर परिसर में कुत्तों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए गेट पर तैनात गार्ड्स को सतर्कता रखने एवं आवश्यक बैरीकेडिंग करने के निर्देश जारी करने का सुझाव दिया है।