Thursday , April 23 2026

केजीएमयू में 19 अगस्‍त को जन्‍माष्‍टमी का अवकाश, ओपीडी बंद रहेगी

-19 अगस्‍त के लिए ऑनलाइन एप्‍वाइंटमेंट ले चुके लोगों को आगामी कार्यदिवस में प्राथमिकता पर देखा जायेगा

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी केजीएमयू में श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी के अवसर पर 19 अगस्त शुक्रवार को अवकाश के चलते ओपीडी  सेवाएं बंद रहेंगी।

केजीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ सुधीर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि चूंकि पहले श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी का अवकाश 18 अगस्‍त को था इसलिए 19 अगस्‍त के लिए ऑनलाइन एप्‍वाइंटमेंट दे दिये गये हैं, लेकिन अब अवकाश 18 अगस्‍त को न होकर 19 अगस्‍त को है, ऐसे में जिन रोगियों ने 19 अगस्‍त का online appointment लिया है, उनको प्राथमिकता से आगामी कार्यदिवस में चिकित्सा सेवा एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि इसके अतिरिक्‍त आकस्मिक सेवाएं निर्बाध रूप से चलती रहेंगी।