Sunday , July 26 2026

संयुक्‍त राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी का विस्‍तार

-23 लोगों को मिली कार्यकारिणी में नयी जिम्‍मेदारियां

योगेश उपाध्याय

सेहत टाइम्‍स ब्‍यूरो

लखनऊ। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के दृष्टिकोण से अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है।

यूनियन के अध्यक्ष डॉ अनिल गुप्ता तथा महामंत्री योगेश उपाध्याय द्वारा यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि विस्तार के तहत अब जिन सदस्यों को नए संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गई है उनमें अरविंद पांडे और संजय सिरोहिया को सलाहकार समिति, शालिनी यादव को उपाध्यक्ष, अम्मार जाफरी को उपाध्यक्ष, प्रेमलता पांडे को महिला उपाध्यक्ष, प्रवीण यादव, शोभित शर्मा और डॉ विनोद यादव को सचिव नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त मान सिंह चाहर को संगठन सचिव, आशुतोष मिश्रा व नीरज मौर्या को सचिव, कमल देव को संगठन मंत्री, सौरभ मिश्रा को संगठन मंत्री, संगीता सिंह को महिला संगठन मंत्री, सरिता मिश्रा को कोषाध्यक्ष, प्रीति मिश्रा, डॉ रोहित कुमार, उपेंद्र यादव, डॉ निमेष शुक्ला को प्रवक्ता, रविंद्र यादव को सचिव, सचिन यादव व देवेंद्र को मीडिया प्रभारी तथा विजय वर्मा को सचिव नियुक्त किया गया है।