-चित्रगुप्त नगर में होली मिलन कार्यक्रम सम्पन्न

सेहत टाइम्स
लखनऊ। आलमबाग स्थित चित्रगुप्त नगर में आज होलिका अष्टमी के अवसर पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पूर्व पार्षद गिरीश मिश्रा थे।
इस अवसर पर महिलाओं ने होली का गीत प्रस्तुत किये, क्षेत्रवासियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों और बड़ों सभी ने गुजिया और दूसरे पकवानों का लुत्फ़ उठाया। इस मौके पर राकेश श्रीवास्तव, सतीश आडवाणी, अशोक तिवारी, पद्मिनी बैरिस्टर तथा बैरिस्टर जी, राजीव चड्ढा, हरजीत सिंह तथा चित्रगुप्त नगर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ बनर्जी, सचिव राजीव सक्सेना, महिला अध्यक्ष सरोज भाटिया, बॉबी सावंत, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, पप्पू यादव उपस्थित थे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times