Monday , August 3 2026

डॉ. आनंद मिश्रा एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट-इलेक्ट निर्वाचित

-एसोसिएशन के सदस्यों के देशव्यापी मतदान के जरिये हुआ चुनाव

डॉ आनन्‍द मिश्रा

सेहत टाइम्स

लखनऊ/मदुरै। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू), लखनऊ के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा को एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया (ABSI) का प्रेसिडेंट-इलेक्ट (2026–2028) तथा अध्यक्ष (2028–2030) निर्वाचित किया गया है।

यह चुनाव जून 2026 में एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा देशव्यापी मतदान के माध्यम से सम्पन्न हुआ। चुनाव परिणामों की आधिकारिक घोषणा मदुरै में आयोजित ABSI के 14वें वार्षिक सम्मेलन की सामान्य सभा (जनरल बॉडी मीटिंग) में निर्वाचन अधिकारी द्वारा वर्तमान अध्यक्ष प्रो. नवनीत कौर की उपस्थिति में की गई।

एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया देशभर के ब्रेस्ट सर्जनों का प्रमुख राष्ट्रीय संगठन है तथा भारत में ब्रेस्ट सर्जरी के क्षेत्र की अग्रणी पेशेवर आवाज़ माना जाता है। डॉ. आनंद मिश्रा का निर्वाचन उनके नेतृत्व, शैक्षणिक उत्कृष्टता तथा ब्रेस्ट एवं एंडोक्राइन सर्जरी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है।

डॉ. आनंद मिश्रा वर्तमान में एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड चैप्टर के चेयरमैन हैं तथा इंडियन एसोसिएशन ऑफ एंडोक्राइन सर्जन्स के प्रेसिडेंट-इलेक्ट भी हैं। उन्होंने एंडोक्राइन एवं ब्रेस्ट सर्जरी, चिकित्सा शिक्षा, शोध तथा गुणवत्तापूर्ण रोगी देखभाल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इस अवसर पर डॉ. आनंद मिश्रा ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे देशभर के सहयोगियों के साथ मिलकर भारत में ब्रेस्ट सर्जरी, प्रशिक्षण, अनुसंधान तथा रोगी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए कार्य करेंगे।