Monday , March 27 2023

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हल्के कृत्रिम अंगों का निर्माण हो रहा डीपीएमआर में

-केजीएमयू के इस विभाग में समारोहपूर्वक मनाया जा रहा विश्‍व दिव्‍यांग दिवस
डॉ अनिल कुमार गुप्ता

लखनऊ। विश्व दिव्यांग दिवस पर मंगलवार को केजीएमयू के डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन में समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए डीपीएमआर के विभागाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि इस कैलेंडर वर्ष 2019 में विभाग के वर्कशॉप में दिव्यांगों के लिए 8000 उपकरणों का निर्माण किया गया इनमें 500 कृत्रिम अंग तथा 7500 पोलियो, फालिज जैसे रोगों का शिकार हुए लोगों के लिए सहायक उपकरण का निर्माण किया गया।

उन्होंने बताया इस दौरान 34561 मरीज देखे गये। उन्होंने बताया कि वर्ष जीआईएस तथा अन्य प्रकार के दिव्यांग मरीजों का उपचार गेट लैब तथा अन्य अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से किया गया। इसके अतिरिक्त कृत्रिम अंग वर्कशॉप में कुछ नए अत्याधुनिक उपकरण स्थापित करवा कर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हल्के कृत्रिम अंगों का निर्माण किया जा रहा है।