Tuesday , February 17 2026

लखनऊ सहित कई जिलों के जिलाधिकारी बदले गये

-सूर्यपाल गंगवार की जगह अब चंद्र प्रकाश सिंह होंगे लखनऊ के नये डीएम

चंद्र प्रकाश सिंह

सेहत टाइम्स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने 13 आईएएस अफसरों के तबादले किये हैं, इनमें लखनऊ सहित कई जिलों को नये जिलाधिकारी मिले हैं। सूर्यपाल गंगवार के स्थान पर चंद्र प्रकाश सिंह अब राजधानी लखनऊ के नये जिलाधिकारी होंगे, चंद्र प्रकाश सिंह अभी तक बुलन्दशहर के जिलाधिकारी थे।

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार निधि गुप्ता को अमरोहा का डीएम बनाया गया है जबकि घनश्याम मीना को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार दिनेश कोा जौनपुर का डीएम और रविंद्र मंडेर को प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया है। इनके अतिरिक्त अरविंद भंगारी को जिलाधिकारी आगरा, रविन्द्र सिंह को फतेहपुर का जिलाधिकारी, नवनीत चहल को डीएम आजमगढ़ तथा अरविंद चौहान को डीएम शामली बनाया गया है। इनके अतिरिक्त भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त बनाया गया है।