Monday , November 9 2026

भ्रष्टाचार पर स्वयं सतर्क रहने व दूसरों को सतर्क करने का आह्वान

-क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान मना रहा सतर्कता जागरूकता सप्ताह

सेहत टाइम्स

लखनऊ। भारत सरकार के सभी कार्यालयों में 27 अक्टूबर से 2 नवम्बर, 2025 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, (रारी) लखनऊ द्वारा आज प्रभारी सहायक निदेशक, डॉ. संजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह की शुरुआत हो गयी।

डॉ संजय ने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह की इस वर्ष की थीम “सतर्कता : हमारी साझा ज़िम्मेदारी” के अंतर्गत संस्थान के संगोष्ठी कक्ष में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रभारी सहायक निदेशक, डॉ. संजय कुमार सिंह द्वारा संस्थान के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रिश्वत न लेने और न देने की शपथ के साथ ही सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा दिलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

कार्यक्रम में डॉ संजय सिंह ने बताया कि जो भी भ्रष्टाचार हो रहा है उसके प्रति किस प्रकार आपको सतर्क रहना है और किस प्रकार जनता को सतर्क करना है तथा इसके साथ ही भ्रष्टाचार की सूचना कहां और कैसे देनी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है, जिसमें संस्थान के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।