Tuesday , March 24 2026

संजय गांधी पीजीआई कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक चुनाव 23 फरवरी को

-कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी बैठक में लिया गया फैसला

धर्मेश कुमार

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक चुनाव के लिए आगामी 23 फरवरी को किया जाने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय सोमवार को कर्मचारी महासंघ की बैठक में सर्वसम्‍मति से लिया गया।

यह जानकारी देते हुए महासंघ के अध्‍यक्ष जितेन्‍द्र कुमार यादव और महामंत्री धर्मेश कुमार ने बताया कि कर्मचारी महासंघ के दिववर्षिक चुनाव (2023-2025) के लिए 23 फरवरी 2023 को मतदान होगा। उन्‍होंने बताया कि चुनाव में जिन पदों पर प्रत्‍याशियों को निर्वाचित किया जाना है उनमें अध्यक्ष 1 पद, महामंत्री   1 पद, वरिष्ट उपाध्यक्ष  2 पद, उपाध्यक्ष  2 पद, वरिष्ठ मंत्री  1 पद, संयुक्त मंत्री  2 पद, कोषाध्यक्ष 1 पद, संघटन मंत्री 2 पद, कार्यालय मंत्री 1 पद, प्रचार मंत्री 2  पद के अलावा कार्यकारिणी सदस्य के 6 पद शामिल हैं।

नेताद्वय ने बताया है कि कर्मचारी महासंघ के चुनाव को पारदर्शी और लोकतान्त्रिक तरीके से नियमपूर्वक संपन्न कराने के लिए संस्थान के वरिष्ट अधिकारी योगेन्द्र कुमार  और प्रशांत द्विवेदी को मुख्य चुनाव अधिकारी नामित किया गया है तथा उनके साथ राजेश श्रीवास्तव, एस पी राय  तथा टी एस नेगी  को  उपमुख्य चुनाव अधिकारी  नियुक्‍त किया गया है इसके अतिरिक्‍त 20 चुनाव अधिकारी भी नामित किए गए हैं।

चुनाव के लिए वोटर लिस्‍ट का प्रथम प्रकाशन 6 फरवरी, 2023 को तथा फाइनल वोटर लिस्‍ट का प्रकाशन 10 फरवरी, 2023 को किया जायेगा। उम्‍मीदवारों का नामांकन 13 व 14 फरवरी को होगा जबकि नाम वापसी 15 फरवरी तक हो सकेगा तथा इसके बाद उम्‍मीदवारों की सूची का प्रकाशन 16 फरवरी को होगा।