Tuesday , March 17 2026

राजकीय नर्सेज संघ यूपी के महामंत्री अशोक कुमार सम्मानित

-समर्पण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, लखनऊ ने किया सम्मानित

सेहत टाइम्स

लखनऊ। समर्पण इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, लखनऊ द्वारा आयोजित लैम्प लाइटिंग एवं ओथ टेकिंग सेरेमनी के मौके पर राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश के महामंत्री अशोक कुमार को सम्मानित किया गया।

यह जानकारी देते हुए अशोक कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह मेरे लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण और अविस्मरणीय क्षण रहा। उन्होंने कहा कि जब मुझे सम्मानित किया गया, तब वास्तव में यह अनुभूति हुई कि नर्सिंग के क्षेत्र में मेरे प्रयासों को पहचान मिली है और मैंने कुछ सार्थक किया है।

अशोक कुमार ने इस सम्मान के लिए समर्पण संस्थान के संस्थापक डॉ. आर. एस. दुबे, प्रधानाचार्या दीप्ती शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग, मार्गदर्शन और स्नेह से यह क्षण संभव हो पाया।