Monday , April 20 2026

अंश फाउंडेशन ने होली पर आयोजित किया सांस्‍कृतिक कार्यक्रम

-मुख्‍य अतिथि के रूप में शामिल हुईं महापौर संयुक्‍ता भाटिया

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। अंश वेलफेयर फाउंडेशन ने लीडिंग लेडी ग्रुप के सहयोग से बुधवार 16 मार्च को होली के उपलक्ष्य में महिलाओं का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम यहां बाराबिरवा स्थित होटल ग्रैंड मैनहट्टन में आयोजित किया।

यह जानकारी देते हुए अंश फाउंडेशन की संस्‍थापक श्रद्धा सक्‍सेना ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्‍य अतिथि लखनऊ की महापौर संयुक्‍ता भाटिया के साथ सभी महिलाओं ने फूलों की होली खेली। इसके अतिरिक्‍त महिलाओं के नृत्य, संगीत, गेम्स, टाइटल आदि के साथ साथ सरप्राइज गेम्स खेले गए।

सुनीता ने दीवानी मस्तानी, कशिश ने दीवाना हुआ बादल, शालू ने चने के खेत में, आकांक्षा ने दिलबरों गाने पर नृत्य का जलवा बिखेरा। महापौर ने महिलाओं के साथ होली खेले रघुबीरा पर नृत्य किया।