Saturday , November 7 2026

प्रो जेडी रावत पीजीआईसीएच नोएडा के निदेशक नियुक्त

-बच्चों की जटिल सर्जरी की सफलता के साथ ही अब प्रशासनिक क्षमता दिखाने की होगी चुनौती

प्रो जेडी रावत

सेहत टाइम्स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो जेडी रावत को बाल चिकित्सा एवं स्नातकोत्तर शैक्षणिक संस्थान Post Graduate Institute of Child Health- (PGICH) नोएडा का निदेशक नियुक्त किया है।

प्रो रावत को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम 5 वर्ष या 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक निदेशक पद के लिए नियुक्ति प्रदान की गई है।

यह जानकारी प्रमुख सचिव वी हेकाली झीमोमी द्वारा यहां 5. 11. 2026 को जारी विज्ञप्ति में दी गई है। ज्ञात हो प्रो जेडी रावत ने बच्चों के जन्मजात दोष दूर करने सहित अनेक प्रकार की सर्जरी करने में महारथ हासिल की है। किसी संस्थान की पूरी प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाने की भूमिका में प्रो रावत नजर आयेंगे।