-आईएमए लखनऊ की मानद सचिव हैं डॉ श्वेता श्रीवास्तव

सेहत टाइम्स
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में डॉ. श्वेता श्रीवास्तव को सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा 31 अक्टूबर को जारी सूची में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दायित्व के साथ प्रदेश में चिकित्सकों को संगठित करने, उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुँचाने और जनस्वास्थ्य से जुड़े कार्यों में उनकी सहभागिता बढ़ाने में उनकी भूमिका रहेगी। डॉ. श्वेता श्रीवास्तव वर्तमान में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, लखनऊ शाखा की मानद सचिव हैं। आईएमए सचिव के रूप में उनका कार्यकाल दो वर्ष का है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। मैं इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करूँगी। पार्टी इस दायित्व के अंतर्गत मुझे जो भी कार्य सौंपेगी, उसका पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करूँगी। चिकित्सक समुदाय के हितों, महिला सशक्तिकरण और जनसेवा के लिए कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times