Friday , June 19 2026

एसीएस ने दिये नये गजट के अनुसार फार्मासिस्ट्स के पदनाम-वेतनमान संशोधन के परीक्षण के निर्देश

-अपर मुख्य सचिव अमित घोष से डीपीआरए के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

सेहत टाइम्स

​लखनऊ। ‘डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन’ (DPRA), उत्तर प्रदेश के एक शीर्ष प्रतिनिधिमंडल ने आज अपर मुख्य सचिव (ACS), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश अमित घोष से मुलाकात कर उन्हें भारत सरकार के नए भर्ती गजट नोटिफिकेशन के संदर्भ में पूरा प्रत्यावेदन (ज्ञापन) सौंपा। अमित घोष ने सचिव को इस सम्बन्ध में आगे की कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।

प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप सेप्रदेश अध्यक्ष जेके सचान के नेतृत्व में ​प्रदेश महामंत्री प्रद्युम्न सिंह, एवं राजीव कुमार प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष, डीपीआरए लखनऊ शामिल रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने ACS को केंद्रीय गजट नोटिफिकेशन के आधार पर उत्तर प्रदेश में भी फार्मासिस्टों के पदनाम परिवर्तन (Nomenclature) और वेतनमान अपग्रेडेशन की नियमावली लागू करने का आग्रह किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर मुख्य सचिव अमित घोष ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया और तत्काल सचिव को इस पूरे मामले के परीक्षण (परीक्षणों उपरांत उचित कार्यवाही) हेतु लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं।

​शीर्ष नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि सचिव के परीक्षण के बाद प्रदेश के हजारों फार्मासिस्टों के मान-सम्मान और हक में जल्द ही शासन स्तर से शासनादेश जारी होगा।