Saturday , May 16 2026

नव वर्ष चेतना समिति की मुख्य संरक्षिका रेखा त्रिपाठी को पुत्र शोक

-समिति ने शोक सभा आयोजित कर गुंजन त्रिपाठी को अर्पित की पुष्पांजलि

सेहत टाइम्स

लखनऊ। नव वर्ष चेतना समिति Nav Varsh Chetna Samiti की मुख्य संरक्षिका Chief patron  रेखा त्रिपाठी के पुत्र गुंजन त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर समिति ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अध्यक्ष डॉ गिरीश गुप्ता Dr.Girish Gupta के नेतृत्व में आयोजित शोक सभा में गुंजन त्रिपाठी को पदाधिकारियों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह जानकारी देते हुए सचिव डॉ सुनील अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार 15 मई को समिति के अलीगंज कपूरथला स्थित कार्यालय पर बुलायी गयी आपात बैठक में पदाधिकारियों ने गुंजन त्रिपाठी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना prayer की।

लंबे समय से लड़ रहे थे अपनी बीमारी से

उन्होंने बताया कि गुंजन त्रिपाठी लम्बे समय से अपनी बीमारी से लड़ रहे थे। हाल ही में इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद ले जाया गया था, वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।

शोक सभा में अध्यक्ष डॉ गिरीश गुप्ता और सचिव डॉ सुनील अग्रवाल के साथ ही कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो एसपी सिंह, एडवोकेट सुमित तिवारी, डॉ संगीता शुक्ला, समिति की बाराबंकी इकाई के संयोजक राम स्वरूप यादव, हरमेश चौहान, अरुण कुमार मिश्र, एसके त्रिपाठी, प्रियंका चौहान, समिति की उन्नाव इकाई के वेद स्वरूप शामिल रहे।

आवास पर जाकर शोक जताया 

सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इस दु:ख की इस घड़ी में बेटे की मौत से व्यथित रेखा त्रिपाठी के साथ खड़े होने की बात कही। इसके पश्चात बैठक में शामिल सभी लोग आशियाना स्थित रेखा त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे जहां रेखा त्रिपाठी व उनके शोक संतृप्त परिवार से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।