Wednesday , May 6 2026

आरपी गुप्ता मेमोरियल हॉस्पिटल में अब इमरजेंसी में पहुंचे बच्चों का तुरंत जरूरी इलाज होगा सुनिश्चित

-पीडियाट्रिक ट्रायेज की सुविधा शुभारम्भ, बालरोग चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ करेंगे प्रारम्भिक मूल्यांकन

सेहत टाइम्स

लखनऊ। डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ के राम प्रकाश गुप्ता मेमोरियल मातृ एंव शिशु स्टेट रेफरल चिकित्सालय में 5 मई को पीडियाट्रिक ट्रायेज का शुभारंभ संस्थान के डायरेक्टर प्रो0(डा0) सी0एम0 सिंह द्वारा किया गया।

संस्थान द्वारा जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि पीडियाट्रिक ट्रायेज की सुविधा का संचालन 24X7 रहेगा जिससे बच्चों को आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध की जाएगी इस नई व्यवस्था के माध्यम से अस्पताल में आने वाले गंभीर रूप से बीमार बच्चों की शीघ्र पहचान कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पीडियाट्रिक विभाग के चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ द्वारा प्रारंभिक मूल्याकन कर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक प्रो0 (डा0) श्रीकेश सिंह व पीडियाट्रिक विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो0 (डा0) दीप्ती अग्रवाल, प्रो0 (डा0) कृष्ण कुमार यादव प्रो0 (डा0) नेहा रॉय, प्रो0 (डा0) पीयूष उपाध्याय व गायनी की विभागाध्यक्ष प्रो0 (डा0) नीतू सिंह उपस्थिति रहीं।