-केजीएमयू के रेस्पाइरेटरी मेडिसिन विभाग के इस युवा प्रोफेसर की उपलब्धियों में हुआ इजाफा
-नवम्बर 2025 में मिलीं थीं एफ.आई.सी.एस और एफ.आई.ए.सी.एम. राष्ट्रीय फेलोशिप

सेहत टाइम्स
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के रेस्पाइरेटरी मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. दर्शन बजाज को अंतरराष्ट्रीय अमेरिकन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिसियन्स ने प्रतिष्ठित एफ.सी.सी.पी. फेलोशिप से सम्मानित करने की घोषणा की है, डॉ बजाज को यह फेलोशिप आगामी अक्टूबर माह में अमेरिका के एरिजोना में प्रदान की जायेगी। डॉ बजाज को बीते नवम्बर में भी दो प्रतिष्ठित सम्मानों, इंडियन कॉलेज आफ चेस्ट फिजिसियन्स से एफ.आई.सी.एस. तथा इंडियन एशोसिएशन ऑफ क्लीनिक मेडिसिन से एफ.आई.ए.सी.एम. से सम्मानित किया जा चुका है।
संस्थान के मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार अमेरिकन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिसियन्स ने डॉ बजाज को सूचित किया है कि अब आप “FCCP” पदनाम का उपयोग कर सकते हैं, इस पदनाम को पेशेवर विशिष्टता के संकेत के रूप में व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है।
फेलोशिप सम्मान CHEST की वार्षिक बैठक में आयोजित दीक्षांत समारोह में प्रदान किया जायेगा। जिसके अक्टूबर 2026 में होने की आशा है। डॉ बजाज को राष्ट्रीय स्तर की दो फेलोशिप बीते नवम्बर 2025 में प्रदान की गयी थीं, इनमें इंडियन कॉलेज ऑफ चेस्ट फिजिसियन्स से एफ.आई.सी.एस.15 नवम्बर को जयपुर में तथा इंडियन एशोसिएशन ऑफ क्लीनिक मेडिसिन से एफ.आई.ए.सी.एम. 16 नवम्बर 2025 को चंडीगढ़ में प्रदान की गयी थी। यह सम्मान युवा प्रोफेसर डा. बजाज के साथ-साथ केजीएमयू विशेषकर रेस्पाइरेटरी मेडिसिन विभाग के लिए भी बड़ी उपलब्धि है।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times