Wednesday , March 25 2026

योगी सरकार ने अब रामनवमी पर 26-27 मार्च दोनों दिन घोषित किया अवकाश

-मंंदिरों में बढ़ती हुई दर्शनार्थियों की भीड़ को देखते हुए लिया गया फैसला

सेहत टाइम्स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने रामनवमी पर अब 26 और 27 दोनों दिन अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। आपको बता दें कि पहले से घोषित 26 मार्च के सार्वजनिक अवकाश के साथ अब 27 मार्च को भी सार्वजनिक छुट्टी घोषित कर दी गई है।

यह जानकारी प्रमुख सचिव मनीष चौहान द्वारा  25 मार्च 2026 को जारी  विज्ञप्ति में दी गई है। बताया जा रहा है कि मंदिरों में रामनवमी के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

सरकार का मानना है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में दर्शनों के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में मंदिरों में और सड़कों पर होने वाली भीड प्रबंधन करने में प्रशासन को मदद मिल सकेगी। साथ ही भक्तों को भी इससे राहत मिलेगी, उनकी यात्रा सहज हो सकेगी।

ज्ञात हो रामनवमी के अवकाश को लेकर हाईकोर्ट में भी बहुत असमंजस की स्थिति थी लेकिन बाद में पूर्व में घोषित 26 मार्च के स्थान पर इस अवकाश को 27 मार्च को किये जाने का निर्णय लिया गया। आपको बता दें जिन कर्यालयों में शनिवार को अवकाश रहता है उन्हें लगातार चार दिन का अवकाश मिल जाएगा।