Thursday , March 19 2026

डॉ शाश्वत विद्याधर को नीति आयोग व एमएसएमई ने दिया अटल बिहारी वाजपेयी सेवा रत्न सम्मान

-“अहिल्याबाई होलकर समाज सेवा श्री सम्मान” से भी हुए सम्मानित

सेहत टाइम्स

लखनऊ। लखनऊ के वरिष्ठ डायबेटोलॉजिस्ट, फिजिशियन, पैथोलॉजिस्ट डॉ.शाश्वत विद्याधर को हाल ही में नीति आयोग व सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ‘अटल बिहारी वाजपेयी सेवा रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान स्वास्थ्य सेवा और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट समर्पण और अनुकरणीय योगदान के लिए दिया गया है। इसके अतिरिक्त डॉ शाश्वत को चिकित्सा सेवा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के लिए होली गंगा मेला, सरसैया घाट, कानपुर में सोसाइटी योग ज्योति इंडिया व राष्ट्रीय अटल आरोग्य संघ द्वारा “अहिल्याबाई होलकर समाज सेवा श्री सम्मान” से भी नवाज़ा गया है।

इससे पूर्व उन्हें वर्ष 2025 में चिकित्सा श्री सम्मान, वर्ष 2024 में इंडियास मोस्ट कंम्पैशनेट डॉक्टर अवॉर्ड व प्रदेश रत्न, वर्ष 2023 में मेरसेडीज़ बेंज स्टार डॉक्टर अवार्ड, वर्ष 2022 में चिकित्सा रत्न, 2022 में मेडिसिन में राष्ट्रीय सदभावना सम्मान से भी नवाज़ा जा चुका हैँ।

ज्ञात हो गरीबो के डॉक्टर कहे जाने वाले डॉ शाश्वत विद्याधर पुराने लखनऊ लक्ष्मणगंज में प्रिशा चैरिटेबल क्लिनिक लैब चलाते हैं, जहां वे निःशुल्क मरीज़ देखते हैं। डॉ शाश्वत सेंट मेरी अस्पताल लक्ष्मणगंज व प्रीमियर डायग्नोस्टिक के सहसंचालक भी है। इसके अतिरिक्त पूर्व में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ के संयुक्त सचिव एवं प्रवक्ता रह चुके वर्तमान में एग्जीक्यूटिव मेम्बर की जिम्मेदारी निभाने वाले डॉ शाश्वत विद्याधर चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा लखनऊ के संयोजक भी हैं।