– वर्तमान में नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य एवं अधीक्षक हैं प्रोफेसर पुष्कर

सेहत टाइम्स
लखनऊ। राजकीय नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल गोमती नगर लखनऊ के प्राचार्य एवं अधीक्षक प्रोफेसर विजय कुमार पुष्कर को महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर में होम्योपैथ संकाय का अध्यक्ष नामित किया गया है।
विश्वविद्यालय के कुल सचिव द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति का गठन संबंधी अध्यादेशों के निर्गत होने उपबंधित होने अथवा अग्रिम आदेशों तक प्रोफेसर पुष्कर को होम्योपैथ का संकाय अध्यक्ष नामित किया गया है।
ज्ञात हो अब तक इस पद पर कार्यरत प्रोफेसर राजेश कुमार वर्मा का कार्यकाल पूरा होने के बाद यह पद रिक्त हुआ है।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times