Wednesday , February 4 2026

डॉ देवाशीष शुक्ला बने अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक

वर्तमान में बलरामपुर चिकित्सालय में है चिकित्सा अधीक्षक के रूप में तैनात

डॉ देवाशीष शुक्ला

सेहत टाइम्स

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में चिकित्सा चिकित्सा अधीक्षक डॉ देवाशीष शुक्ला को अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा अनुभाग से जारी कार्यालय ज्ञाप के अनुसार डॉ देवाशीष शुक्ला को 3 वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर परीक्षा नियंत्रक के रूप में नियुक्त किया गया है।

ज्ञात हो डॉ देवाशीष बलरामपुर चिकित्सालय से पहले कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी कैंसर इंस्टिट्यूट के चिकित्सा अधीक्षक पद पर कार्य कर चुके हैं।