-समारोह में पद्मश्री पाने वाले सीनियर पल्मोनोलॉजिस्ट अपने सदस्य रोटेरियन डॉ राजेन्द्र प्रसाद का भी किया अभिनंदन

सेहत टाइम्स
लखनऊ। रोटरी क्लब ऑफ इलीट लखनऊ ने अपनी सामाजिक सेवा के क्रम में 20 ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर Oxygen Concentrators राजधानी लखनऊ के सात अस्पतालों और बुजुर्गों के लिए बने ट्रस्ट सच्चिदानंद निष्काम सेवा ट्रस्ट को दान दिये हैं। एक समारोह में ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर वितरण के साथ ही क्लब के मेम्बर रो. डॉ राजेन्द्र प्रसाद का पद्मश्री सम्मान पाने के लिए अभिनन्दन भी किया गया।

शनिवार 31 जनवरी को यहां होटल पार्क इन में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि सीनियर पल्मोनोलॉजिस्ट पूर्व निदेशक पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट, नयी दिल्ली, पूर्व निदेशक सैफई मेडिकल इंस्टीट्यूट, पूर्व हेड पल्मोनरी डिपार्टमेंट के. जी. एम. यू. रो. डॉ राजेन्द्र प्रसाद थे। समारोह की शुरुआत रोटरी क्लब ऑफ इलीट लखनऊ के संस्थापक अध्यक्ष रो अजय सक्सेना, अध्यक्ष रो पंकज अग्रवाल, उपाध्यक्ष रो डॉ अभिषेक शुक्ला और सचिव रो सुमित तिवारी द्वारा रोटरी क्लब इलीट के सदस्य डॉ राजेन्द्र प्रसाद को “पद्मश्री” अवार्ड प्राप्त होने के सम्मान स्वरुप, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किये जाने से हुई।
डॉ अभिषेक शुक्ला ने उपस्थित रोटेरियन्स व अन्य अतिथियों को सम्बोधित करते हुए डॉ राजेन्द्र प्रसाद का विस्तृत परिचय दिया। रो अजय सक्सेना ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे क्लब के मेम्बर डॉ राजेन्द्र प्रसाद रोटरी अंतर्राष्ट्रीय मण्डल 3120 तथा उत्तर प्रदेश के प्रथम रोटेरियन हैं जिन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

इसके पश्चात डॉ राजेन्द्र प्रसाद, रो अजय सक्सेना, रो पंकज अग्रवाल, रो सुमित तिवारी ने अस्पतालों के प्रतिनिधियों को ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर वितरित किये। जिन अस्पतालों को ये ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर वितरित किये गये हैं, उनमें टीबी हॉस्पिटल ठाकुर गंज को छह, महानगर स्थित बीआरडी संयुक्त चिकित्सालय को तीन, झलकारी बाई महिला हॉस्पिटल को तीन, आस्था हॉस्पिटल को दो, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) हॉस्पिटल को दो, राम सागर मिश्र संयुक्त हॉस्पिटल बख्शी का तालाब को दो और राज पॉलीक्लीनिक और को एक ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर वितरित किया गया, जबकि एक ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर सच्चिदानंद निष्काम सेवा ट्रस्ट को प्रदान किया गया।
ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर को प्राप्त करने के लिए बीआरडी संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आरके दीक्षित, चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनीष शुक्ला, टीबी हॉस्पिटल ठाकुर गंज के डॉ एसपी सिंह, आस्था हॉस्पिटल से डॉ अभिषेक शुक्ला, झलकारी बाई महिला चिकित्सालय से डॉ राजेन्द्र प्रसाद, राम सागर मिश्र हॉस्पिटल से डॉ वीके शर्मा, राज पॉलीक्लीनिक से डॉ नेगी के प्रतिनिधि राजेश बाबू कटियार तथा सच्चिदानंद निष्काम सेवा ट्रस्ट के प्रतिनिधि फरजान मोहम्मद उपस्थित थे।
इस मौके पर डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुझे मिलने वाला पद्मश्री अवॉर्ड मुझको चाहने वाले सभी लोगों की दुआओं का असर है। उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम मैं अपना यह अवॉर्ड अपने माता-पिता, परिवार को, फिर अपने मेडिकल स्टूडेंट्स और अपने मरीजों को समर्पित करना चाहता हूं। इस अवसर पर उनकी पत्नी मीरा गुप्ता भी उपस्थित थीं। डॉ प्रसाद ने अपने जीवन के कई संस्मरण सुनाये। उन्होंने बताया कि किस प्रकार उनका विवाह तय हुआ, और गत माह उनकी शादी के 50 वर्ष पूर्ण हुए है, उन्होंने कहा कि मेरी सफलताओं में मेरी पत्नी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने उपस्थित सभी लाभार्थी हॉस्पिटल के चिकित्सकों को प्रदान किये गए “ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स” का मरीजों के बेहतर इलाज के लिए समुचित उपयोग करने का भी सन्देश दिया। बैठक में डॉ अभिषेक शुक्ला का उनके जन्मदिन एवं रो. लबीर सिंह विष्ट का “ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स” उपलब्ध करवाने के लिए विशेष रूप से अभिनंन्दन किया गया। इस मौके पर होटल पार्क इन की ओर से भी महा प्रबंधक ने डॉ राजेन्द्र प्रसाद को अंगवस्त्र देकर उनका सम्मान किया।
समारोह में आये हुए अतिथियों को धन्यवाद प्रस्ताव देने की जिम्मेदारी सचिव रो सुमित तिवारी ने तथा कार्यक्रम संचालन की जिम्मेदारी रो योगिता मिश्रा ने निभायी। इस मौके पर क्लब के अन्य सदस्यों में निवर्तमान अध्यक्ष रो अनुराग अग्रवाल, रो डॉ गिरीश गुप्ता, रो. डॉ. रजत माथुर, रो. ए. सी. सोती, रो. लबीर सिंह विष्ट, रो.आरती सक्सेना के साथ ही क्लब सदस्यों के परिजन भी उपस्थित रहे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times