-विश्व कुष्ठ दिवस पर कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री विभाग ने सामाजिक भेदभाव के उन्मूलन की शपथ दिलायी

सेहत टाइम्स
लखनऊ। विश्व कुष्ठ दिवस के अवसर पर कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री विभाग द्वारा कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता, सम्मान और सामाजिक भेदभाव के उन्मूलन के लिए विभाग में शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर सभी शिक्षकगण, जूनियर रेजिडेंट्स, छात्र एवं कर्मचारी आदर्श कुष्ठ आश्रम पहुंचे, जहाँ कुष्ठ रोग से पीड़ित रोगियों को कूलर एवं खाद्य सामग्री वितरित की गई। छात्रों के लिए यह अनुभव अत्यंत संवेदनशील और शिक्षाप्रद रहा, जिससे उन्हें रोगियों के सामाजिक कष्टों को समझने का अवसर मिला।
विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. प्रोमिला वर्मा ने कहा कि कुष्ठ रोग पूर्णतः उपचार योग्य है, परंतु सामाजिक कलंक आज भी पीड़ा का कारण है। चिकित्सकों का कर्तव्य है कि वे करुणा और जागरूकता के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएं।
डॉ रिदिम ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ छात्रों में मानवीय दृष्टिकोण विकसित करती हैं और उन्हें सामाजिक उत्तरदायित्व का बोध कराती हैं।” इस सामाजिक सहयोग के मौके पर सरस्वती डेंटल कॉलेज के पीरियोडोन्टोलॉजी विभाग के हेड डॉ विवेक और ईएसआई हॉस्पिटल के डॉ राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times