Sunday , March 15 2026

छोटे से लेकर बड़े सरकारी अस्पतालों में अब बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं, तो वेतन नहीं

-चिकित्सा स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ रतनपाल सिंह सुमन ने जारी किये निर्देश

सेहत टाइम्स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पतालों तक में अधिकारियों-कर्मचारियों की हाजिरी बायोमीट्रिक विधि से दर्ज करने के कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि बिना बायोमीट्रिक हाजिरी के वेतन का आहरण न किया जाये।

प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं के महानिदेशक डॉ रतनपाल सिंह सुमन ने सभी अस्पतालों के प्रभारियों को भेजे अपने पत्र में लिखा है कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी व्यवस्था अपनाये जाने के लिए अपने नियंत्रणाधीन सभी अस्पतालों में अधिकारियों-कर्मचारियों की प्रतिदिन की उपस्थिति बायोमीट्रिक दर्ज किये जाने तथा उसी के आधार पर वेतन आहरण की व्यवस्था सुनिश्चित करें।