Wednesday , February 4 2026

‘सुन्दर मुन्दरिये तेरा कौन बेचारा दुल्ला भट्टी वाला…’

-समर विहार कॉलोनी के सेंट्रल पार्क मे अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी लोहड़ी

सेहत टाइम्स

लखनऊ। गत वर्षों की भांति आज भी समर विहार कॉलोनी के सेंट्रल पार्क मे अत्यंत हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी का पारंपरिक पर्व बड़ी धूमधाम के साथ सभी धर्म के लोगों ने मिलकर शाम 7 बजे मनाया।

अग्नि प्रज्ज्वलित करने के लिए तनेजा परिवार के नव विवाहित जोड़े मनजीत सिंह और कमलजीत कौर (शिल्पी) और पुत्र रत्न प्राप्त जीतू और मोना सेठी के बेटे बहू उपस्थित थे। नई फसलों की कटाई, अन्नदाताओं की प्रसन्नता, गृहस्थों की टोली ने अग्नि के फेरे लेते हुए रेवड़ी, मूँगफली, गुड़ तिल इत्यादि अर्पित करते हुए प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर हमेशा की तरह ‘सुन्दर मुन्दरिये तेरा कौन बेचारा दुल्ला भट्टी वाला, दुल्लै धी व्याही, सेर शक्कर पाई’ गायन करते हुए डान्स किया। लोहड़ी पर्व सबने मिलकर गाया। मूंगफली की खुशबूतें गुड़ दी मिठास, मक्के दी रोटी ते सरसों दा साग, दिल दी खुशी ते अपनों दा प्यार, मुबारक हो तु हा नू लोहड़ी दा त्योहार।” इस अवसर पर कॉलोनी निवासियों को लोहड़ी की बधाई समर विहार वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृपाल सिंह ऐबट और नेता गिरीश मिश्रा ने दी।