Friday , June 26 2026

देवेन्‍द्र सिंह कुशवाहा को एसजीपीजीआई के अपर निदेशक का अतिरिक्‍त प्रभार

-अब तक तैनात अशोक कुमार के सचिव लोक सेवा आयोग बनाये जाने के कारण हुआ बदलाव

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन में चिकित्सा शिक्षा विभाग के विशेष सचिव एवं अपर निदेशक संजय गांधी पीजीआई लखनऊ अशोक कुमार की तैनाती सचिव लोक सेवा आयोग प्रयागराज के पद पर होने को देखते हुए उनके स्थान पर विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को एसजीपीजीआई लखनऊ के अपर निदेशक के पद का प्रभार अतिरिक्त दिया गया है।

इस आशय का कार्यालय आदेश प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा द्वारा 17 अक्‍टूबर को जारी किया गया है।