Sunday , September 13 2026

जनवरी से देय डीए की किस्‍त रामनवमी से पूर्व देने की मांग

-कर्मचारी शिक्षक संयुक्‍त मोर्चा ने लिखा मुख्‍यमंत्री को पत्र

शशि कुमार मिश्र और वीपी मिश्रा

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वीपी मिश्रा एवं महासचिव शशि कुमार मिश्र ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि भारत सरकार की भांति 1 जनवरी से देय 4% महंगाई भत्ते के भुगतान का आदेश राम नवमी के पर्व पर घोषित करने की कृपा करें, जिससे प्रदेश के लाखों कर्मचारी व शिक्षक एवं उनके परिवार को भीषण महंगाई से राहत मिलेगी।

नेताद्वय ने यह भी मांग की है कि बिजली कर्मचारियों के ऊपर उत्पीड़न दंडात्मक कार्यवाही को समाप्त करके आपसी सद्भाव का वातावरण बनाएं। इस उत्पीड़न की कार्यवाही से प्रदेश के सभी कर्मचारी आहत व आक्रोशित हैं।