Friday , June 26 2026

आईडीए की लखनऊ शाखा ने छात्रों को बताया मुंह की स्‍वच्‍छता का महत्‍व

-बुद्धेश्‍वर स्थित महात्‍मा बुद्ध पब्लिक स्‍कूल में लगाया ओरल हेल्‍थ चेकअप कैम्‍प

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। इंडियन डेन्टल एसोसिएशन (आईडीए) लखनऊ शाखा द्वारा आज 21 फरवरी को यहां महात्मा बुद्ध पब्लिक स्कूल भपटामऊ बुद्धेश्वर आलमनगर लखनऊ में ओरल हेल्थ चेकअप कैम्प लगाया गया। इस शिविर में करीब 250 लोगों की जांच की गयी।

यह जानकारी देते हुए आईडीए लखनऊ ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. राम औतार ने बताया कि छात्रों में ओरल हाईजीन के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए आयोजित किये गये शिविर में अध्‍यक्ष डॉ राम औतार, सचिव डॉ.राजीव कुमार सिंह व उपाध्यक्ष डॉ.प्रोमिला वर्मा के साथ डॉ.गौतम सक्सेना,  डॉ.सौम्या वर्मा व  डॉ.राहुल आनंद ने बच्‍चों के दांतों व मुंह का परीक्षण कर उन्‍हें आवश्‍यक सुझाव दिये। उन्‍होंने बताया कि शिविर में जेएल मॉरिसन के एरिया मैनेजर धनंजय जायसवाल के सौजन्‍य से सभी बच्‍चों को टूथपेस्‍ट व ब्रश वितरित किये गये। कैम्प में छात्रों के साथ ही विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य व सभी शिक्षक/शिक्षिकाओं  का भी परीक्षण किया गया।