Sunday , March 1 2026

इंडियन योग फेडरेशन के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बने डॉ अमरजीत यादव

-शीघ्र ही गठित होगा फेडरेशन का उत्‍तर प्रदेश चैप्‍टर

डॉ अमरजीत यादव

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के शिक्षक डॉ अमरजीत यादव को योग की अखिल भारतीय स्तरीय संस्था इंडियन योग फेडरेशन का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

यह जानकारी देते हुए डॉ यादव ने बताया कि शीघ्र ही फेडरेशन के यूपी स्टेट चैप्टर का गठन किया जाएगा जिससे सम्बंधित गतिविधियां प्रारंभ कर दी गई हैं। फेडरेशन के माध्यम से प्रदेश एवं देश मे योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के  विकास के लिए कार्य किया जाएगा, जिसमें योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से जुड़े लोगों का सरकारी स्तर पर पंजीकरण प्रमुख हैं।