Friday , February 27 2026

डॉ सैयद राशिद अली मंडल संयोजक मनोनीत

-संयुक्‍त राष्‍ट्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मिशन कर्मचारी संघ उत्‍तर प्रदेश ने किया मनोनयन

डॉ सैयद राशिद अली

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के लखनऊ मंडल के मंडल संयोजक पद पर डॉ सैयद राशिद अली को मनोनीत किया गया है।

संघ के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप में कहा गया है कि नवनियुक्त मंडल संयोजक डॉ सैयद राशिद अली से अपेक्षा की जाती है कि वे मंडल लखनऊ संगठन की जनपद संयोजक एवं जनपद कार्यकारिणी का भविष्य में गठन कराते हुए संगठन द्वारा घोषित कार्यक्रम को सफल बनाने के साथ समय समय पर प्रदेश संघ द्वारा प्राप्त दिशा निर्देशों के क्रम में संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे।