Friday , March 13 2026

घर पर ही अपने चेहरे व त्वचा को निखारें

नारी अपने सौन्दर्य के लिए प्राचीन काल से जागरूक रही है। प्राचीन काल में सुगंधित फूलों-हल्दी से तरह-तरह के बनाए उबटनों का प्रयोग करती थीं, जिसके प्रयोग से स्त्रियाँ कोमल व सुन्दर दिखती थीं। आज की महिलायें ब्यूटीपार्लर जाकर अपने रूप को निखारने लगी हैं। पार्लरों में प्राकृ तिक चीजें कम रासायनिक चीजों का ज्यादा प्रयोग होता है। रासायनिक चीजों का ज्यादा प्रयोग करने से त्वचा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। आज कम उम्र की बालिकायें भी पार्लर जाना पसन्द करती हैं। जबकि आप अपनी सुन्दरता को अपने घर में ही निखार सकती हैं। घर में कुछ चीजों से उबटन बनाकर अपनी त्वचा को कान्तिमय बना सकती हैं। आइए जानें
1. चंदन बेसन दही और नीबू का रस इन तीनों को मिलाकर लगाने से त्वचा पर निखार आता है।

2. कच्चे दूध में गुलाबजल मिलाकर रुई की सहायता से त्वचा पर लगाएं सारी गंदगी रुई पर आ जायेगी।

3. गिलसरीन गुलाबजल और नीबू का रस मिलाकर चेहरे और हाथ-पैरों पर लगाएं, सर्दियों के लिए उत्तम है।

4. दही में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं इस मिश्रण को पंद्रह मिनट तक लगा रहने दें फिर पानी से धो लें, त्वचा कोमल बनी रहेगी।

5. आँखों को दिन में कई बार ठंडे पानी से धोना चाहिए।

6. नींबू का रस, एलोवेरा, गुलाबजल चेहरे व हाथों पर लगाएं।

इस प्रकार आप घर में ही अपने को निखार सकते हैं।