Thursday , April 2 2026

वांग्‍मय साहित्‍य स्‍थापना अभियान का 373वां सेट स्‍थापित

-अम्‍बालिका इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड टेक्नोलॉजी में किया गया स्‍थापित

गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ का विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान जारी

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत अम्बालिका इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड टेक्नोलॉजी, मौरावां रोड, मोहनलालगंज लखनऊ के केन्द्रीय पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 373वाँ ऋषि वांग्मय साहित्‍य की स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

यह साहित्य गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट गायत्री मंदिर इन्दिरा नगर लखनऊ के सक्रि‍य कार्यकर्ता हंसजी ने अपने पूर्वजों की स्मृति में तथा उमानंद शर्मा ने छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।


इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘ऋषि का सद्ज्ञान जीवन का आधार है‘‘ इस अवसर पर पीडब्‍ल्‍यूडी के पूर्व ई.एन.सी. वी.के. श्रीवास्तव, संस्था के सहायक निदेशक डॉ. एस.के.एस. तोमर  ने भी अपने विचार रखे ।

इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन अम्बिका मिश्रा, निदेशक आलोक मिश्रा, अतिरिक्त निदेशक डॉ0 श्वेता मिश्रा, डीन, डीन रवि शंकर मिश्र सहित छात्र-छात्रायें, संकाय सदस्य भी मौजूद थे।