-केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भटकते मरीजों व तीमारदारों की मदद के लिए 30 कर्मियों की नियुक्ति

सेहत टाइम्स
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए 20 पीआरई (पब्लिक रिलेशन एग्जीक्यूटिव) और 10 सिक अटेंडेंट की नियुक्ति की जा रही है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गयी है।
यह जानकारी मीडिया सेल के फैकल्टी प्रभारी डॉ केके सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए बताया है कि अभी तक प्रत्येक शिफ्ट में एक एपीआरओ और एक जेआरओ ही नियुक्त हैं, जिसके कारण मरीजों और तीमारदारों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन दिक्कतों में एम्बुलेंस से वार्ड में लाना, मरीज को जिस विभाग में जाना है, उसकी जानकारी, उसे लिखी गयी जांचों के लिए भटकना पड़ता है। ज्ञात हो किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में, जब समय पर इलाज बहुत मायने रखता है, इस तरह की देरी उपचार के दृष्टिकोण से ठीक नहीं कही जा सकती है।
डॉ केके सिंह के अनुसार पब्लिक रिलेशन एग्जीक्यूटिव और सिक अटेंडेंट की नियुक्ति के लिए शुक्रवार को ही प्रक्रिया शुरू हो गयी है। ये सभी भर्तियां संविदा के माध्यम से साक्षात्कार के जरिये की जा रही है।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times