-भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश की 173वीं प्रदेश कार्यसमिति बैठक सम्पन्न

सेहत टाइम्स
लखनऊ। भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश की 173वीं प्रदेश कार्यसमिति बैठक प्रकृति भारती (प्रकल्प राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), बिंदीआ, निकट मोहनलालगंज, रायबरेली रोड, लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर राय ने की तथा क्षेत्रीय संगठन मंत्री, उत्तर प्रदेश क्षेत्र के मार्गदर्शन एवं प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय के संचालन में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक का सफल आयोजन संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया।
यह जानकारी देते हुए संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री व भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य योगेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि बैठक में जिन प्रमुख विचारणीय विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई, उनमें नई यूनियनों का गठन, डायरी 2025 एवं 2026, संबद्धता शुल्क, विश्वकर्मा संकेत की सदस्यता, 70 वर्ष पूर्ण होने पर धन संग्रह एवं कार्यक्रम, जिला सम्मेलन एवं श्रम आराधना पत्रिका, संविदा/आउटसोर्सिंग संबंधी समस्याएँ, 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम, विभिन्न उद्योगों जैसे दुकान वार्णिज्य, शुगर डिस्टलरी, इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, प्राइवेट ट्रांसपोर्ट, सफाई कर्मचारी, एनएचएम, आशा-आंगनबाड़ी, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, रोडवेज, एलआईसी एवं विद्युत क्षेत्र की समस्याओं और उनके समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना जैसे विषय शामिल रहे।
उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री राम निवास सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप राय, प्रदेश मंत्री राय प्रदीप चंद्र समेत सभी प्रदेश पदाधिकारी, विभाग प्रमुख, जिला मंत्री, संभाग संगठन मंत्री, संबद्ध संगठन एवं प्रदेश स्तरीय यूनियन/महासंघों के महामंत्री, जिला अध्यक्ष मिथलेश शुक्ला, जिला मंत्री कीर्तिवर्धन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से सुरेन्द्र पाल, हरिओम सिंह, संदीप तिवारी, संजय वर्मा, कमलेश कश्यप, मनोज अवस्थी, राहुल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ सम्पर्क एवं संघर्ष दोनों रास्तों पर चलकर कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times