Tuesday , October 17 2023

राजेश कुमार सिंह के हाथ फि‍र राज्‍य कर्मचारी संयुक्‍त परिषद रायबरेली शाखा की कमान

-द्विवार्षिक अधिवेशन के दौरान पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध सम्‍पन्‍न

सेहत टाइम्‍स ब्‍यूरो

रायबरेली/लखनऊ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश शाखा रायबरेली का द्विवार्षिक अधिवेशन 11 जुलाई को सम्‍पन्‍न हुआ। सम्‍मेलन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश शाखा रायबरेली का द्विवार्षिक चुनाव सम्पन हुआ, इसमें निर्विरोध चुनाव हुआ जिसमें जिला चिकित्सालय रायबरेली के चीफ फार्मासिस्ट राजेश कुमार सिंह को एक बार फि‍र अध्यक्ष चुना गया है।

यह जानकारी रायबरेली शाखा द्वारा जारी विज्ञप्ति में देते हुए बताया गया है कि अधिवेशन के दौरान राज्‍य कर्मचारी संयुक्‍त परिषद के प्रमुख संरक्षक चंद्रशेखर चतुर्वेदी की अध्यक्षता में प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश रावत, प्रमुख उपाध्यक्ष सुनील यादव, सचिव पी के सिंह, उपाध्यक्ष धनंजय तिवारी, पूर्व प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष प्रेमानंद चतुर्वेदी की उपस्थिति में चुनाव सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में स्वास्थ्य, वन, सिंचाई, रोडवेज, समाज कल्याण, एजुकेशन, वाणिज्यकर, एन सी सी, आबकारी, माध्यमिक शिक्षक, आउट सोर्सिंग, एन एच एम,  कर्मचारी-शिक्षक मोर्चा सहित विभिन्न विभागीय संगठनों के पदाधिकारियों/सदस्यों ने भागीदारी की। चुनाव अधिकारी सुनील कुमार यादव प्रमुख उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिसद, सहायक चुनाव अधिकारी धनंजय तिवारी उपाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की देखरेख में सम्‍पन्‍न निर्विरोध चुनाव में वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय मधेसिया, लैब टेक्निशन जिला चिकित्सालय  रायबरेली, मंत्री राजकुमार, लिपिक प्रथम रोडवेज रायबरेली, संप्रेक्षक अजय कुमार सक्सेना वन विभाग को चुना गया।

इसके पश्‍चात नव निर्वाचित पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अधिवेशन में शशि बाला सिंह, रजनी त्रिपाठी, सरोजनी तिवारी, भीष्म सिंह, अभिषेक गुप्ता, राजकुमार, विनय श्रीवास्तव, दृगपाल वर्मा, वृन्दावन मिश्र, अशोक दुबे, संजय सिंह, ए के जायसवाल, जावेद अहमद, आर सी त्यागी, सुमन श्रीवास्तव, सुरेश चौधरी, संदीप कुमार, अतुल यादव, अनिल श्रीवास्तव, नीरज मौर्य, रामगोपाल सिंह, अवधेशसिंह, बेनी बहादुर सिंह, डॉ सौरभ शर्मा, मनोज कुमार, राजेश कुमार, कृष्ण मुरारी मिश्रा, बृजेन्द्र शरण श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव  सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने भागीदारी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.