-ब्रह्मकुमारीज जानकीपुरम ने धूमधाम से मनायी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, झांकी में गोपियों और उद्धव के बीच संवाद की नाट्य प्रस्तुति

सेहत टाइम्स
लखनऊ। ब्रह्माकुमारीज जानकीपुरम लखनऊ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मुख्य संचालिका बी0 के0 सुमन दीदी ने कहा कि भारत में मनाए जाने वाले पर्व और जयंती मनुष्य को आत्म विश्लेष्ण करने, महानताओं को आत्मसात करने और स्मृतियों को ताजा करने का अवसर प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर विधायक नीरज बोरा, उनकी पत्नी विंदु बोरा और उनके पुत्र ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उनके अलावा सिटी मॉन्टेसरी स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति कश्यप एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति के बीच बी0 के0 सुमन ने कहा कि श्रीकृष्ण का जन्म एक ऐसे समय में हुआ जब संसार में अधर्म, पापाचार, अत्याचार और आसुरी वृतियों का बोलबाला था। उनकी बातें और लीलाएं मनुष्य के लिए आध्यात्मिक संदेश हैं। गीता में कृष्ण ने अर्जुन से मानवीय धर्म का विस्तृत वर्णन किया और परमात्मा में विश्वास के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर सजायी गयी झांकी में गोपियों और उद्धव के बीच संवाद का दृश्य प्रदर्शित किया गया, इसे बहुत ही सुंदर नाटक के द्वारा दर्शाया गया। बच्चों ने श्रीकृष्ण का रूप धारण कर उनकी शिक्षाओं का पालन करने का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की जयंती मनाने के साथ-साथ उनके द्वारा किए गए महान कार्यों के बारे में गहराई से चिंतन करने की आवश्यकता है। उनका जन्म एक साधारण मनुष्य की तरह नहीं था, बल्कि एक महापुरुष की तरह था जो मानवीय कल्याणकारी संदेश देने के लिए आया था।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times