– चिकित्सालय की स्पोक और हब मॉडल की पैथोलॉजी लैब से जुड़े अस्पतालों की संख्या 11 हुई

सेहत टाइम्स
लखनऊ। राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
इस चिकित्सालय की स्पोक और हब मॉडल पर पैथोलॉजी लैब में तीन अन्य अस्पतालों से भी ब्लड सैंपल जांच के लिए आएंगे। इसका शुभारंभ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 3 मई, 2025 को किया था।
राम सागर मिश्रा संयुक्त हॉस्पिटल के सीएमएस डॉ वीके शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में स्थापित स्पोक और हब सेंटर में पहले से ही आठ सीएचसी बीकेटी, इटौंजा, काकोरी, माल, मलिहाबाद, गुडम्बा, अलीगंज, ट्रामा सेंटर जानकीपुरम के ब्लड सैंपल जांच हेतु आ रहे थे। अब इन सीएचसी के साथ टीबी हॉस्पिटल ठाकुरगंज, भाऊराव देवरस हॉस्पिटल महानगर, 50 बेड हॉस्पिटल चिनहट के सैंपल भी जांच के लिए इस अस्पताल में आएंगे। अभी प्रतिदिन लगभग 500 से ज्यादा मरीजों की जांच इस चिकित्सालय हो रही हैं।
डॉ वीके शर्मा ने बताया कि इस व्यवस्था से न केवल जांच सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि मरीजों को समय पर और सटीक जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध हो सकेगी। आधुनिक उपकरणों एवं प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता के कारण राम सागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय की लैब को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी अपर निदेशक लखनऊ मंडल डॉ. जीपी गुप्ता द्वारा सौंपी गई है।
डॉ शर्मा ने अवगत कराया कि यहां अनेकानेक उच्च स्तरीय जांचें शामिल हैं। जैसे
CA125 – ओवेरियन कैंसर के लिए
CA19.9 – पैंक्रियाटिक कैंसर के लिए
LH, FSH, प्रोलैक्टिन – रिप्रोडक्टिव हॉर्मोन के लिए
PSA – प्रोस्टेट कैंसर के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट
बीटा HCG – गर्भावस्था की पुष्टि के लिए,
इंसुलिन टेस्ट – खून में इंसुलिन की मात्रा के लिए,
CK-MB, TROPONIN-I – कार्डियक प्रोफाइल
Iron प्रोफाइल, विटामिन-D,
विटामिन B12 ,
HbA1c, Anti TPO,
Thyroid profile,
Thalassemia
PAP SMEAR
वायरल मार्कर (HIV, HCV, HbsAg) – केमिलुमिनसेंस इम्यूनोएसे (CLIA) द्वारा, Urine कल्चर व अन्य सभी रूटीन जांचें की जाती है l मरीजों को जांच रिपोर्ट उनके मोबाइल पर उपलब्घ करायी जाती है।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times