स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पहुंचे राज्यपाल को डॉक्टरों ने दी भर्ती होने की सलाह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की तबियत खराब होने के कारण लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार उनके दिल में दिक्कत होने के कारण उन्हें भर्ती करना पड़ा है। उनका परीक्षण किया जा रहा है, और अगर आवश्यकता हुई तो उन्हें पेस मेकर लगाकर उपचार दिया जायेगा। राज्यपाल बुधवार को परीक्षण के लिए संजय गांधी पीजीआई गये थे।
डॉक्टरों ने उनका परीक्षण करने के बाद उन्हें सलाह दी कि वह भर्ती हो जायें। इसके बाद उन्हें भर्ती किया गया। इस बारे में पीजीआई के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो अमित अग्रवाल ने भी जानकारी देते हुए कहा है कि राज्यपाल बुधवार की शाम को पीजीआई में भर्ती हुए हैं। राज्यपाल का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है, परीक्षण के बाद अगर आवश्यकता हुई तो उन्हें पेस मेकर लगाया जायेगा।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times