-केजीएमयू के कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एवं एंडोडॉन्टिक्स विभाग ने पुनर्वास विवि में लगाया दंत चिकित्सा शिविर

सेहत टाइम्स
लखनऊ। लगाया में 27 अक्टूबर को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू), लखनऊ के कंजर्वेटिव डेंटिस्ट्री एवं एंडोडॉन्टिक्स विभाग द्वारा मुख एवं दंत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दृष्टिबाधित एवं श्रवणबाधित कुल 100 विद्यार्थियों के मुख एवं दाँतों की जाँच की गई।
केजीएमयू से प्रोफेसर प्रोमिला वर्मा एवं प्रोफेसर रिदम ने विद्यार्थियों का दंत स्वास्थ्य परीक्षण किया। डॉ. आस्था, डॉ. भावना एवं डॉ. कंचन ने इसमें सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रोफेसर वी. के. सिंह के संरक्षण में हुआ। डॉ. विजय शंकर शर्मा ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में विशेष शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता डॉ. कौशल शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ऑडियो-वीडियो सेल की समन्वयक डॉ. मल्लिका सक्सेना ने किया तथा डॉ. अपर्णा ने उनका सहयोग किया।
विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को सुलभ बनाने की विशेष व्यवस्था की गई। दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए ब्रेल लिपि में सामग्री उपलब्ध कराई गई, जबकि श्रवणबाधित विद्यार्थियों के साथ संवाद एवं जानकारी समझाने के लिए सांकेतिक भाषा दुभाषिया वंदना उपस्थित रहीं।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times