-केजीएमयू के ओएमएफएस विभाग में सफलतापूर्वक की गयी सर्जरी

सेहत टाइम्स
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU), लखनऊ के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी (OMFS) विभाग में तीन वर्षीय बच्चे के निचले जबड़े के दाहिने हिस्से में मौजूद लगभग 9×8.5 सेंटीमीटर के बड़े ट्यूमर को सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर निकाल दिया गया।
परिवार के अनुसार, बच्चे को खेलते समय गिरने से चोट लगी थी। इसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल, हमीरपुर ले जाया गया। कई शहरों में चक्कर काटने के बाद कोई भी इतने छोटे बालक और इतने बड़े ट्यूमर का ऑपरेशन करने को तैयार हुआ फिर उसे लखनऊ रेफर किया गया।
बच्चे के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। परिवार के अनुसार, उसकी देखभाल उसकी मां अकेले करती हैं और इलाज के लिए उसके मामा उसे KGMU लेकर पहुंचे। KGMU के OMFS विभाग में जांच के दौरान बच्चे के निचले जबड़े के दाहिने हिस्से में बड़े ट्यूमर की आशंका जताई गई। इसके बाद उसे आगे की जांच और उपचार के लिए विभाग में भर्ती कराया गया।
21 अक्टूबर को बच्चे को OMFS विभाग के वार्ड में भर्ती किया गया। जांच के दौरान उसके चेहरे के दाहिने निचले हिस्से में लगभग 9×8.5 सेंटीमीटर आकार की बड़ी सूजन/ट्यूमर दिखाई दी। 26 अक्टूबर को आवश्यक जांच एवं शल्य चिकित्सा की तैयारी के बाद प्रोफेसर डॉ हरी राम की टीम ने ऑपरेशन कर ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाल दिया। सर्जरी में पीडियाट्रिक सर्जरी के विभागाध्यक्ष डॉ जे डी रावत और डॉ आनंद पांडे भी शामिल रहे।
सर्जरी में शामिल टीम
सर्जिकल टीम – प्रोफेसर हरी राम, प्रोफेसर जे डी रावत एवं प्रोफेसर आनंद पांडे।
सीनियर रेजिडेंट- डॉ. पूनम, डॉ. भावना एवं डॉ. अपेक्षा
जूनियर रेजिडेंट- डॉ. अभिनव, डॉ. अनिका एवं डॉ. शफीक।
एनेस्थीसिया टीम का नेतृत्व प्रो. डॉ. प्रेम राज ने किया, डॉ. दीपाली, डॉ. अनुष्का एवं डॉ. एंजेल ने सहयोग किया।
OT- माया राजपूत, रामदेव नंद लाल राकेश अरविंद
ऑपरेशन के बाद मरीज को पीडियाट्रिक्स विभाग में डॉ नीरज आनंद की देखरेख में आईसीयू भेजा गया।
डॉ हरि राम ने कुलपति डॉ सोनिया नित्यानंद को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया है।

Sehat Times | सेहत टाइम्स Health news and updates | Sehat Times