Thursday , November 2 2023

पूर्व डीन ने कहा-शो मस्‍ट गो ऑन तो वर्तमान डीन बोले- हमें नित नयी ऊंचाइयों पर जाने का विश्‍वास

-केजीएमयू के पैरामेडिकल विज्ञान संकाय में प्रो विनोद जैन को भावपूर्ण विदाई, प्रो अनिल निश्‍चल का स्‍वागत

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पैरामेडिकल विज्ञान संकाय के पूर्व अधिष्ठाता विनोद जैन ने कहा है कि निरंतर प्रगति करने के लिए तीन मूल मंत्र याद रखने चाहिए, ये तीन मंत्र है आई कैन डू इट, लेट इट गो और शो मस्ट गो ऑन (I can do it, Let it go and Show must go on)।

प्रो विनोद जैन ने यह बात आज पैरामेडिकल विज्ञान संकाय के शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा उन्हें दिए गए विदाई समारोह में कही। ज्ञात हो प्रो विनोद जैन 31 मार्च तक पैरामेडिकल विज्ञान संकाय में डीन के रूप में सेवाएं दे रहे थे, कार्यकाल समाप्‍त होने के बाद नये डीन बने प्रो अनिल निश्चल का आज स्‍वागत समारोह किया गया। प्रो निश्चल ने अपने संबोधन में विश्वास दिलाया कि पैरामेडिकल विज्ञान संकाय को वह नित नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

इस मौके पर प्रो जैन की पत्नी सिक्ता जैन, प्रो अनिल निश्चल की पत्नी प्रो अनुराधा निश्चल, प्रो अनित परिहार, प्रो गीतिका नंदा, प्रो अतिन सिंघई तथा अन्‍य फैकल्टी उपस्थित रहे। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राघवेंद्र कुमार शर्मा, वीनू दुबे, मंजरी शुक्ला, श्याम जी रमन मिश्रा, शिवांगम गिरी एवं अन्य शिक्षकों व विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.