Monday , January 19 2026

डॉ विनोद जैन को अमेरिका की जॉर्ज वाशिंग्‍टन यूनिवर्सिटी से विजिटिंग फैकल्‍टी के रूप में न्‍यौता

-डॉ जैन की योग्‍यता व अनुभव को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने भेजा है न्‍यौता

डॉ विनोद जैन

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी केजीएमयू के सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ विनोद जैन को अमेरिका की दि जॉर्ज वाशिंग्‍टन यूनिवर्सिटी, वाशिंग्‍टन डीसी से विजिटिंग फैकल्‍टी के लिए आमंत्रित किया गया है।

अमेरिकन यूनिवर्सिटी से प्राप्‍त आमंत्रण में लिखा है कि डॉ विनोद जैन के मेडिकल साइंसेज, टीचिंग, ट्रेनिंग और रिसर्च विशेषकर एडवांस ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट, मेडिकल एजूकेशन टेक्‍नोलॉजी के साथ ही सॉफ्ट स्किल डेवलेपमेंट के अनुभव को देखने के लिए यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन में 13 अगस्‍त को आमंत्रित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.