Friday , January 16 2026

डॉ नरेंद्र अग्रवाल बनाये गये लखनऊ के नये मुख्य चिकित्सा अधिकारी

डॉ बाजपेयी भेजे गए इलाहाबाद, छह चिकित्सा अधिकारियों का तबादला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने पांच चिकित्सा अधिकारियों का तबादला कर दिया है। डॉ नरेंद्र अग्रवाल अब लखनऊ के नये मुख्य चिकित्सा अधिकारी होंगे, डॉ नरेंद्र अग्रवाल का जिला चिकित्सालय ललितपुर किया गया तबादला रद कर दिया गया है। जबकि वर्तमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जीएस बाजपेयी को इलाहाबाद का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी इलाहाबाद डॉ आलोक वर्मा को जिला अस्पताल आजमगढ़, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ धीरेन्द्र कुमार चौधरी को संयुक्त निदेशक, महानिदेशालय भेजा गया है। लखनऊ के जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ प्रमोद कुमार अग्रवाल को भी संयुक्त निदेशक बनाकर महानिदेशालय भेजा गया है।

इसके अलावा प्रतापगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राज कुमार नैय्यर को सीतापुर का मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.