Monday , October 23 2023

आप जानकर ताज्‍जुब करेंगे कि अपने दिमाग को रिलैक्‍स करने के लिए क्‍या करते हैं बिल गेट्स

संस्‍थापक माइक्रोसॉफ्ट के और इस्‍तेमाल करते हैं आई फोन

आप को जानकर यह ताज्जुब होगा कि बिल गेट्स अपने बर्तन खुद धोते हैं. जाहिर है कि इसके लिए वह एक नहीं सैकड़ों आदमी रख सकते हैं लेकिन बर्तन खुद धोना ही उन्हें पसंद है, उनका मानना है कि इससे उनका दिमाग रिलैक्स रहता है. दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स एक सफल व्यवसायी होने के बावजूद बहुत ही साधारण जिंदगी जीना पसंद करते हैं। साल 2017 में 89.3 बिलियन यूएस डॉलर के साथ बिल गेट्स दुनिया के 5 सबसे अमीर आदमियों में से एक हैं।

मीडिया में आ रही ख़बरों के अनुसार बिल गेट्स ने अपनी 17 साल की छोटी से उम्र में कंपनी के सीइओ के रूप में अपना कदम रखा था। बिल गेट्स की सफलता के पीछे उनकी मेहनत, उनकी लगन और उनका व्यवसाय करने का गुण, इन सबका हाथ है।दुनिया के सबसे अमीर आदमी के लिए इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है क्योंकि उनके पास पैसों की कोई कमी नहीं होती है। दुनिया के सबसे अमीर आदमियों में से एक बिल गेट्स के बारे में आप सोचते होंगे कि उनके पास कई सारे लक्ज़री घर होंगे, घर के अन्दर मंहगी मंहगी चीजें होंगी, कई सारी गाड़ियां होंगी, प्राइवेट जेट होंगे और भी कई सारी चीजें होंगी।

आपको बता दें कि बिल गेट्स बहुत ही साधारण जीवन जीते हैं। बिल गेट्स अपने बर्तन खुद धोते हैं यह विश्वास करना मुश्किल है कि दुनिया का सबसे अमीर आदमी अपने बर्तन खुद धोता है। अगर वो चाहे तो जाने कितने आदमी इस काम के लिए रख सकता है लेकिन वह इसे खुद ही करना पसंद करते हैं। बिल गेट्स का मानना है कि इससे उनका दिमाग रिलैक्स होता है। बिल गेट्स जोकि माइक्रोसॉफ्ट का चेहरा हैं वो अपने लिए आईफोन का इस्तेमाल करते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जब उन्होंने आईफोन खरीदा था तो वो इसके फीचर से बहुत प्रभावित हुए थे। उनका मानना है कि उनके माइक्रोसॉफ्ट की तुलना में आइफोन ज्यादा बढ़िया है। अगर अभी तक की जानकारी की बात करें तो बिल गेट्स आईफोन 5एस इस्तेमाल करते हैं।

दुनिया का सबसे महंगा घर है बिल गेट्स का

जैनाडू यानी उनका घर बिल गेट्स के जीवन का बहुत ही महत्वपूर्ण भाग है। लगभग 6000 स्क्वायर फीट में फैले दुनिया के सबसे महंगे घर को बनाने में 7 साल लगे थे। आज ऐसा कहा जाता है कि इसकी कीमत 123 मिलियन यूएस डॉलर से भी ज्यादा है। आपको बता दें कि घर इतना बड़ा है कि इसको मेंटेन करने में एक बार में 150 लोगों की जरूरत होती है। इस घर में 24 बाथरूम, एक स्विमिंग पूल, 2100 स्क्वायर फुट की लाइब्रेरी और होम थिएटर आदि हैं। जैनाडू इतना बड़ा है कि बिल गेट्स इसके लिए 1 मिलियन प्रॉपर्टी टैक्स भरते हैं। बिल गेट्स के गेराज में शानदार कारों का संग्रह है। एक बार बिल गेट्स ने कहा था कि वो पोर्श के बहुत बड़े फैन हैं। उनके पास कारों के कुछ ऐसे माँडल हैं जो मुश्किल से मिलते हैं, उनमे 1988, 959 और 930 टर्बो शामिल हैं। आज के समय में बिल गेट्स के गेराज में 23 कारें हैं। पोर्श 959 कूप एक ऐसी कार बिल गेट्स के पास है जो बहुत ही मुश्किल से मिलती है और अब तक इसके लगभग 337 माडल बनाए जा चुके हैं।

अपना करियर खुद बनाकर कमाई का आनंद लें बच्‍चे

अक्सर अमीर लोग अपने व्यवसाय में अपने बच्चों को भी शामिल कर लेते हैं लेकिन बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स ने पहले ही यह साफ़ कर दिया था उनके बच्चे इस व्यवसाय में नहीं आयेंगे। बिल गेट्स कहते हैं कि उनके बच्चे अच्छी शिक्षा लें और अपना बिजनेस खुद स्थापित करें। बिल गेट्स नहीं चाहते हैं कि उनके बच्चे गरीब रहें लेकिन वो चाहते हैं कि वो अपना करियर खुद बनाएं और अपने कमाए हुए पैसों का आनंद लें।

इतनी सारी जिम्मेदारियों के होने के बावजूद बिल गेट्स को पेड़ पौधों से बहुत लगाव है। अपने मन को शांत रखने के लिए अक्सर वे पेड़ों के पास कुछ समय बिताते हैं। ऐसा कहा जाता है कि बिल गेट्स को अपने घर के पेड़ पौधे से बहुत लगाव है और उनमें से एक पेड़ लगभग 40 साल पुराना है जिसे वे बचपन से देखते आ रहे हैं। इस पेड़ की ख़ास निगरानी रखी जाती है और रोजाना इस पेड़ के पास कुछ समय बिताना बिल गेट्स की आदत में शुमार है। ये सब चीजें सिद्ध करती हैं कि दुनिया के सबसे अमीर आदमी होने के बावजूद भी वे एक साधारण ज़िन्दगी जीते हैं। इसलिए वे पूरी दुनिया के लिए इतने ख़ास हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.