Wednesday , October 11 2023

मोदी के जन्‍मदिन पर समाजसेवियों को सम्‍मानित किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने

-लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र में उल्‍लासपूर्वक मना जन्‍मदिन, टीकाकरण शिविर भी आयो‍जित

सेहत टाइम्‍स ब्‍यूरो

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज मैथलीशरण गुप्त वार्ड में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया, साथ ही मेगा वैक्सीन कैम्प स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग से आयोजित किया गया।

भाजपा पार्षद दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि आज प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर लखनऊ पूर्व विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेई, वरिष्ठ नेता अमित पुरी, पूर्व उपाध्यक्ष लखनऊ महानगर सुनील मिश्रा, पार्षद दिलीप श्रीवास्तव, पार्षद भृगुनाथ शुक्ला, दिग्विजय मिश्रा द्वारा शॉल पहनाकर, मोदी की फ़ोटो भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही कई समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता श्री बाजपेई ने कहा कि आम हिन्दुस्तानियो के दिलों पर राज करने वाले मोदी पर सभी को नाज है। वे एक जनसेवक के रूप में जनसेवा कर रहे हैं। भाजपा में कार्यकर्ता सर्वोपरि होता है। उन्होंने सभी को विश्वकर्मा पूजा की बधाई भी दी।

अमित पुरी ने सभी से 2022 में पुनः भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। सम्मानित होने लोगों में मुख्य रूप से  ओपी पांडेय, संतोष सक्सेना, प्रतिभा सिंह, डॉ सरिता श्रीवास्तव, सुधा द्विवेदी, सरोज, पी के सिंह, के सी पंत, प्रभात श्रीवास्तव, पं अभय मिश्र, एस के बंसल, रोहित चतुर्वेदी, समाजसेवी पी के जैन, अभिषेक जैन, रमेश आदि को सम्मानित किया गया।

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि आज मोदी के जन्मदिन पर गौरव नशा उन्मूलन अस्पताल डी ब्लॉक इंदिरानगर में निःशुल्क मेगा वैक्सीन कैम्प भी लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.