Tuesday , February 10 2026

डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने नये डीजी हेल्थ को दी बधाई

-प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

सेहत टाइम्स

लखनऊ। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला के नेतृत्व में नवनियुक्त महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ पवन कुमार अरुण को मिलकर बधाई दी।

प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन मिश्रा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष फार्मेसिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार पाण्डेय अज्जू भैया, सदस्य फार्मेसी कौंसिल शंकर पटेल, जिला संगठन मंत्री विवेक कुमार, प्रदेश प्रवक्ता एस एम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।