Sunday , September 13 2026

जयंती पर लालजी टंडन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया योगी आदित्‍यनाथ ने

उप मुख्‍यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों, पदाधिकारियों ने भी अर्पित किये श्रद्धासुमन

सेहत टाइम्‍स

लखनऊ। वरिष्ठ राजनेता लालजी टंडन ‘बाबूजी’ की जयंती पर 12 अप्रैल को कालीचरण पी.जी. कॉलेज परिसर, चौक, लखनऊ में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वरिष्ठ नेताओं और क्षेत्रीय जनता की उपस्थिति में किया गया।

यह जानकारी देते हुए चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा लखनऊ संयोजक डॉ शाश्वत विद्याधर ने बताया कि इस मौके पर विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना, उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक, केंद्रीय राज्‍य मंत्री कौशल किशोर, मंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह पूर्व उप मुख्‍यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, विधायक डॉ नीरज बोरा, विधायक गोपाल टंडन, पूर्व मंत्री एमएलसी महेंद्र सिंह, युवा नेता नीरज सिंह, निवर्तमान महापौर संयुक्‍ता भाटिया, रामचन्‍द्र प्रधान, प्रदेश प्रवक्‍ता संजय चौधरी, रवि सतीजा, पूर्व पार्षद कैलाश यादव, पूर्व पार्षद गिरीश गुप्‍ता, पूर्व पार्षद साकेत शर्मा, पार्षद अनुराग मिश्रा, महानगर उपाध्‍यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा दीपू जायसवाल के साथ उन्‍होंने (डॉ शाश्‍वत विद्याधर) भी सहभागी होकर लालजी टंडन ‘बाबूजी’ की प्रतिमा पर नमन कर श्रद्धांसुमन अर्पित किये।